Chapra News: करंट लगने से दो वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भलूआ शंकरडीह गांव में सोमवार देर रात करंट लगने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी साबिर मियां के दो वर्षीय पुत्र साजिद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि साजिद घर के आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान वह वहां गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे तरैया रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर एवं गिरे हुए तारों को तत्काल दुरुस्त कराने की मांग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.