Chapra News: करंट लगने से अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
छपरा, अगस्त 27 -- Chapra News: तरैया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चैनपुर खराटी गांव में गुरुवार की सुबह पशु के सेड में लटके बिजली के तार की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान चैनपुर खराटी गांव निवासी 43 वर्षीय राजन सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजन सिंह सुबह पशु को चारा देने के लिए सेड में गए थे। इसी दौरान वहां लटके बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें तरैया रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां कलावती देवी व पत्नी नीतू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि राजन सिंह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार के सामन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.