Chapra News: कचरा अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में चोरी, कई उपकरण गायब
छपरा, जुलाई 28 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बनौता स्थित ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में अज्ञात चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर वहां रखे पांच कुदाल, पांच एल्यूमीनियम के गमले, कई कुर्सियां, आवश्यक पंजी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, चोरों ने केंद्र परिसर में बैठकर शराब भी पी, जिसके साक्ष्य भी मौके से मिले। मंगलवार की सुबह जब स्वच्छता कर्मी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक राजेश कुमार उर्फ रवि कुमार कार्य के लिए केंद्र पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा मिला और सामान गायब था।
घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने स्थानीय मुखिया संजीव सिंह को सूचित किया। सूचना पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.