Chapra News: कई दिनों से खराब पड़ी सदर अस्पताल की लिफ्ट
छपरा, सितम्बर 8 -- Chapra News: मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर से चढ़ना पड़ रहा फोटो 12 मरीज को व्हीलचेयर से ले जाते परिजन छपरा, हमारे संवाददाता।
लिफ्ट की खराबी छपरा सदर अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट पिछले कई दिनों से खराब पड़ी है। लिफ्ट के बंद रहने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंभीर स्थिति वाले मरीजों को भी स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के सहारे वार्ड तक ले जाने में परिजनों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। इससे अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ गई है।
दिक्कतों का सामना मंगलवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब एक महिला का ऑपरेशन होने के बाद परिजन उसे व्हीलचेयर पर बैठाकर लिफ्ट के पास पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि लिफ्ट खराब होने के कारण बंद है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.