छपरा, जुलाई 15 -- Chapra News: फोटो- 5 तरैया के नेवारी गांव में बांस के सहारे संचालित हो रही बिजली तरैया, एक संवाददाता। तरैया क्षेत्र के कई गांवों में क्षतिग्रस्त बिजली पोलों के स्थान पर बांस के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। नेवारी गांव के गायत्री मंदिर के पास पोल गिरने के बाद बिजली के तार बांस से बांधकर चलाए जा रहे हैं। नेवारी-पंचभिंडा सीमा पर भी यही स्थिति बनी हुई है। रामकोला, वाईडीबीएस कॉलेज के समीप, हरखपुरा तथा तरैया-माधोपुर मार्ग पर कई बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। कुछ पोल बीच से टूट चुके हैं और तारों के सहारे किसी तरह टिके हुए हैं। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बांस के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति, हादसे की आशंका से सहमे ग्रामीण स्थानीय लोगों का कहना है कि ये पोल कभी भी गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने तत्...