छपरा, जुलाई 18 -- Chapra News: 10 इसुआपुर के दरवां में शनिवार को सड़क दुर्घटना में मजदूर की हुई मौत के बाद रोते-बिलखते हुए स्वजन इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच-90 स्थित दरवां पोखरा के समीप शनिवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान दरवां गांव निवासी स्वर्गीय नायक महतो के 60 वर्षीय पुत्र नंदलाल महतो के रूप में हुई है।

दुर्घटना का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छपरा से मशरक की ओर जा रहे एक सीएनजी ऑटो ने सड़क पार कर रहे नंदलाल महतो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और अचेत हो गए। दुर्घटना के बाद ऑटो चालक ही उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इसुआपुर लेकर पहुंचा, लेकिन अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मौका पाकर फरार हो गया।

पुलिस जांच...