छपरा, जुलाई 19 -- Chapra News: बनियापुर, एक प्रतिनिधि । सहाजितपुर थाना पुलिस ने कटसा बाजार स्थित किराना दुकान में एस्बेस्टस तोड़कर चोरी करने के मामले में शनिवार की रात दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों किशोरों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात चोरों ने थाना क्षेत्र के कटसा बाजार स्थित एक किराना दुकान की एस्बेस्टस शीट तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दुकान के गल्ले में रखे करीब 45 हजार रुपये चोरी कर लिए। शनिवार की सुबह जब दुकानदार राजकुमार साह दुकान खोलने पहुंचा तो गल्ले से रुपये गायब देख उसके होश उड़ गए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: बैटरी दुकान से 1.90 लाख रुपये चोरी इसके बाद उसने सहाजितपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए चोरों की गिरफ्तारी क...