Chapra News: एसएसपी ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
छपरा, अगस्त 11 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता l सारण के एसएसपी ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय मे जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित कर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी-अपनी शिकायतें और समस्याएं एसएसपी विनीत कुमार के समक्ष रखीं। सभी मामलों को गंभीरता से सुनने के बाद संबंधित पुलिस अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा शिकायतों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई की शिकायतें जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, धोखाधड़ी, पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतें तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षण कर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.