Chapra News: एटीएम में कार्ड फंसने के बाद युवक को झांसा, खाते से 28 हजार रुपये निकाले
छपरा, अगस्त 19 -- Chapra News: एकमा। एकमा के पारसा मोड़ के समीप एसबीआई के एटीएम में कार्ड फंसने के बाद एक युवक को झांसा देकर उसके पिता के बैंक खाते से 28 हजार रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रसूलपुर थाना क्षेत्र के पांडेय छपरा गांव निवासी अशोक पांडेय ने एकमा थाने में लिखित शिकायत दी है। आवेदन के अनुसार, उनका पुत्र एटीएम से रुपये निकालने पहुंचा था। कार्ड मशीन में डालने के बाद फंस गया और रुपये की निकासी भी नहीं हो सकी। इसी दौरान एटीएम के पास पहुंचे एक व्यक्ति ने युवक को एक मोबाइल नंबर पर फोन करने की सलाह दी। फोन करने पर उसे एसबीआई शाखा में जाकर तकनीकी सहायता लेने की बात कही गई। युवक जब बैंक शाखा पहुंचा, तब तक उसके पिता के खाते से 28 हजार रुपये की निकासी हो चुकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.