छपरा, जुलाई 6 -- Chapra News: एकमा। एकमा-परसागढ़ मुख्य मार्ग पर रामनगर गांव के समीप स्थित लोहिया पुल के पास सोमवार को बाइक सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने एक सर्राफा व्यवसायी से तीन जोड़ी सोने के झुमके और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी परसा बाजार की ओर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना का विवरण पीड़ित परसागढ़ बाजार निवासी रिंकू कुमार सोनी ने एकमा थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया है कि वह परसागढ़ बाजार में सोना-चांदी की दुकान चलाते हैं। सोमवार को ग्राहकों के दो जोड़ी नए झुमके और एक जोड़ी सफाई के लिए रखे झुमके लेकर बाइक से एकमा से लौट रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की अपाची बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें रोक लिया।

बदमाशों का तरीका बदमाशों ने देसी...