Chapra News: एकमा के परसागढ़ तिहरे हत्याकांड का एक और आरोपित गिरफ्तार, स्टेशन से दबोचा गया
छपरा, अक्टूबर 9 -- एकमा और रसूलपुर में पुलिस की कार्रवाई Chapra News: एकमा। एकमा थाना क्षेत्र के परसागढ़ में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने फरार चल रहे एक और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की लगातार छापेमारी के बीच घर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे आरोपित को शुक्रवार को एकमा रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपित की पहचान परसागढ़ निवासी लक्ष्मण पटेल के पुत्र मुनचुन पटेल के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि चार सितंबर की रात परसागढ़ में आपसी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हुई हिंसक घटना में तीन लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.