छपरा, जुलाई 7 -- Chapra News: फोटो 1 मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में बोलते सीनियर एसपी विनीत कुमार छपरा, हमारे संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने मंगलवार को पुलिस केंद्र में नवनियुक्त सिपाहियों को संबोधित करते हुए उन्हें सेवा, सुरक्षा और अनुशासन का मूल मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल नौकरी का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का सबसे बड़ा दायित्व है। पुलिसकर्मियों का आचरण ही विभाग की पहचान बनाता है, इसलिए प्रत्येक जवान को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ करना चाहिए।

पुलिस की जिम्मेदारियाँ एसपी ने कहा कि सभी नवनियुक्त सिपाही संविधान एवं कानून के प्रति पूर्ण निष्ठा रखें तथा हर परिस्थिति में विधि सम्मत कार्रवाई करें। उन्होंने आमजन के साथ विनम्र, सम्मा...