छपरा, अगस्त 8 -- Chapra News: पानापुर । थाना क्षेत्र के बगडीहा गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी युवक गांव की एक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया। इस मामले में लड़की की मां ने स्थानीय थाने में अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में गोंडा निवासी अरमान उर्फ अमन को नामजद किया गया है।

कानूनी कार्रवाई दर्ज प्राथमणी में महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी विद्यालय जा रही थी। इसी दौरान ईंट भट्ठे पर काम करने वाले युवक ने शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया और उसे लेकर फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सर्वोदय बाजार में नि:शुल्क चिकित्सा ...