छपरा, जुलाई 6 -- Chapra News: रसूलपुर, एक संवाददाता। मांझी-बरौली मुख्य मार्ग पर एकमा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के समीप सोमवार की शाम करीब चार बजे एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी बहू समेत तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायलों का इलाज एकमा के एक निजी नर्सिंग होम में कराया गया। मृतका की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र की चनचौरा पंचायत अंतर्गत मोहब्बतनाथ मठिया गांव निवासी 65 वर्षीय गंगा देवी, पति कन्हैया भारती, के रूप में हुई है।

हादसे का विवरण जानकारी के अनुसार, गंगा देवी अपनी बहू के साथ छपरा से इलाज कराकर ऑटो से घर लौट रही थीं। इसी दौरान मुकुंदपुर गांव के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो पर सवार सभी महिलाएं उसके नीचे दब गईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-त...