छपरा, अक्टूबर 22 -- एकमा सीएचसी में आशा बहाली की जांच Chapra News: फोटो: 18 एकमा सीएचसी का गुरुवार को निरीक्षण करते सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी व अन्य एकमा। आशा बहाली में कथित अनियमितता की शिकायत मिलने पर गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ( सीएचसी) पहुंचे। यहां उन्होंने आशा बहाली से संबंधित आवेदनों और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच-पड़ताल की। साथ ही अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हालांकि, जांच के लिए आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं होने के कारण बहाली से संबंधित जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। सिविल सर्जन के पहुंचने से स्वास्थ्य विभाग में हलचल रही। सिविल सर्जन ने बताया कि आशा बहाली में अनियमितता की शिकायत मिली थी। इसी के आलोक में वह जांच करने एकमा सीएचसी पहुंचे थे। लेकिन, जांच क...