छपरा, जुलाई 8 -- Chapra News: फोटो 25 बुधवार को शोध विद्यार्थी संगठन के 17 वें स्थापना दिवस पर उपस्थित छात्र एवं छात्राएं छपरा, एक संवाददाता। शोध विद्यार्थी संगठन का 17वां स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। समारोह में छपरा, सीवान व गोपालगंज से बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक उज्ज्वल कुमार सिंह, गुलशन यादव, परमजीत कुमार सिंह, प्रमेन्द्र सिंह और विकास सिंह सेंगर ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद स्थापना दिवस के अवसर पर केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संगठन की पुरानी कार्यकारिणी भंग कर सत्र 2026-27 के लिए नई टीम की घोषणा की गई। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर जिले के 300 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित अंकित कुमार को संयोजक, सुनील सिंह, विशाल सिंह...