छपरा, सितम्बर 28 -- Chapra News: तरैया । थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का चोरों ने ताला तोड़कर सामान चोरी कर ली है। इस संबंध में सीएचओ शिखा मौर्य ने तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें कहा गया है कि वह शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर से कार्य के बाद अपने आवास चली गईं। अगले दिन सुबह जब पहुंचीं तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और चापाकल, मोटर, दवा, रजिस्टर समेत अन्य सामानों की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आगे कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...