छपरा, अक्टूबर 16 -- Chapra News: महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार जगह-जगह लगेंगे ड्रॉप गेट l फोटो 20 आमी मंदिर में नवरात्र को लेकर विधि व्यवस्था का शुक्रवार को जायजा लेते सारण के डीएम व एसएसपी दिघवारा निज संवाददाता । शारदीय नवरात्र को लेकर आमी मंदिर में मां के दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करना और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। मंदिर परिसर में भीड़ के दबाव से अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग से लेकर अग्निशमन तक की व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। यह जानकारी शुक्रवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार ने आमी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद दी। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही, महिला-पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश...