छपरा, सितम्बर 14 -- Chapra News: जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित आधार सुधार केंद्र में अवैध वसूली की जा रही है। इससे आधार कार्ड में सुधार कराने वाले लोग परेशान हैं। इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ जब रामपुर नूरनगर गांव की महिला लक्ष्मीना देवी अपनी समस्या लेकर प्रखंड प्रमुख के कार्यालय में पहुंची। महिला ने बीडीसी राजन तिवारी को अपनी समस्या सुनाई तथा कहा कि उसकी बेटी और दामाद के आधार कार्ड में सुधार के लिए आधार संचालक ने प्रति आधार 75 रुपए के बदले 250 सौ रुपए लिए। रुपए देने के बाद भी आधार कार्ड में सुधार नहीं हुआ तथा आधार संचालक द्वारा प्रतिदिन कल आने को कह कर परेशान किया जा रहा है। इसके बाद मामला बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद ने आधार संचालक को कार्यालय में बुला कर फटकार लगाई तथा महिला से लिए गए अधिक रुपए को वापस करने का निर्देश दिया। ...