Chapra News: आज सुबह शहर के कई इलाकों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
छपरा, जुलाई 5 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा शहर के कई प्रमुख इलाकों में सोमवार सुबह कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी के शहरी एसडीओ धीरज सती ने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच 33 केवी सर्किल फीडर पर मेंटेनेंस कार्य होगा। इस अवधि में म्युनिसिपालिटी चौक, साहेबगंज, सलेमपुर, टक्कर मोड़, गुदरी, कचहरी स्टेशन सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी। मालूम हो कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से 33 केवी सर्किल फीडर में अनिवार्य मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hajipur News: मेंटेनेंस के कारण सोमवार को राघोपुर में बिजली रहेगी बाधितभाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.