Chapra News: आज खुले रहेंगे बिजली बिल जमा करने के काउंटर
छपरा, सितम्बर 26 -- Chapra News: छपरा, नगर प्रतिनिधि। उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल छपरा (शहरी) अंतर्गत राजेंद्र सरोवर पोखरा स्थित राजस्व संग्रहण काउंटर रविवार को भी खुले रहेंगे। उपभोक्ता रविवार एवं अन्य सार्वजनिक अवकाश के दिन भी कार्यालय पहुंचकर अपने विद्युत विपत्र का भुगतान कर सकेंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने विद्युत विपत्र का ससमय भुगतान कर विभाग को सहयोग करें। एसडीओ धीरज सती ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे ध्यान में रखते हुए रविवार को भी राजस्व संग्रहण काउंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की।
भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता भाषण एवं चित्रकला में राखी एवं श्रृष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.