छपरा, सितम्बर 1 -- Chapra News: फोटो:13 आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ मंगलवार को प्रदर्शन करते हटाए गए कर्मचारी छपरा, एक संवाददाता। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग के समर्थन में निकाला जुलूस प्रदर्शन का कारण राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय छपरा के मुख्य गेट पर मंगलवार को पूर्व से कार्यरत स्वीपर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सुपरवाइजर, गार्ड, सफाईकर्मी, माली और ऑफिस बॉय समेत दर्जनों कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग कंपनी शिवा प्रोटेक्शन फोर्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा नेता राहुल कुमार यादव ने किया। राहुल कुमार यादव ने आरोप लगाया कि कंपनी ने पूर्व से कार्यरत कई कर्मचारियों को हटा दिया है। तथा दोबारा बहाली के लिए पद के अनुसार 30 हजार से डेढ़ लाख रुपये तक की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी कथित मां...