छपरा, सितम्बर 21 -- Chapra News: 221 मास्टर ट्रेनरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण चार दिवसीय प्रशिक्षण में बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक व मानसिक विकास के आकलन की सिखाई जा रही तकनीक फ़ोटो 17 शहर के खेल भवन में आयोजित प्रशिक्षण में बोलते डीएम वैभव श्रीवास्तव पेज तीन की लीड छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण के आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के समग्र विकास के लिए मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम इसके लिए जिला खेल भवन, छपरा में सोमवार से चार दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के शारीरिक, बौद्धिक व मानसिक विकास के आकलन की वैज्ञानिक और व्यवस्थित प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। साथ ही गतिविधि आधारित शिक्षण और बाल विकास की प्रभावी प्रक्रिया को मजबूत करने प...