छपरा, अक्टूबर 25 -- Chapra News: मशरक में अलग-अलग घटनाओं में छह घायलमशरक, एक संवाददाता। मशरक थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में छात्र-छात्रा समेत छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इनमें सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मशरक-छपरा मुख्य पथ एसएच-90 पर हनुमानगंज पोखरा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक बनियापुर थाना क्षेत्र के भिठ्ठी गांव निवासी संजय कुमार राय के 22 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार घायल हो गया। डायल 112 की पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। मशरक-मलमलिया मुख्य पथ एनएच-227ए (राम-जानकी पथ) पर यदुमोड़ के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से साइकिल सवार 62 वर्षीय चंद्रदेव सिंह समेत दो लोग घा...