छपरा, जुलाई 5 -- Chapra News: अमनौर में बोले आनंद पुष्कर, शिक्षकों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई जारी रहेगी छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के संभावित शिक्षक प्रत्याशी ई. आनंद पुष्कर ने अमनौर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके अधिकार, सम्मान और लंबित मांगों के समाधान के लिए उनका संघर्ष आगे भी लगातार जारी रहेगा।

शिक्षकों का स्वागत भ्रमण के दौरान विभिन्न विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों, कार्यरत एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। शिक्षकों ने कहा कि आनंद पुष्कर लंबे समय से शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं और उनकी समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने शिक्षक सम...