छपरा, नवम्बर 3 -- Chapra News: मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी 84.02 ग्राम गांजा और 13.82 ग्राम स्मैकनुमा पदार्थ बरामद सब्जी दुकानदार समेत दो किराना दुकानदार गिरफ्तार, तराजू भी जब्त छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नशा मुक्त सारण अभियान के तहत सारण पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने 84.02 ग्राम गांजा, 13.82 ग्राम स्मैकनुमा पदार्थ और एक तराजू बरामद किया। गिरफ्तार आरोपितों में एक सब्जी दुकानदार और दो किराना दुकानदार शामिल हैं। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। वरीय पुलिस अधीक्षक रोशन कुमार के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और सूखे ...