छपरा, जुलाई 29 -- Chapra News: परसा, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने अपहरण के एक मामले में कार्रवाई करते हुए अपहृत महिला को पटना स्थित पीएमसीएच से बरामद कर लिया। बरामद महिला की पहचान चेतन परसा निवासी रामबाबू राय की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि इस संबंध में 3 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने महिला को उस समय पीएमसीएच, पटना से बरामद किया, जब वह अपने बीमार पुत्र को देखने अस्पताल पहुंची थी। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई पूरी कर ली गई है।पुलिस ने महिला को महिला पुलिस बल की सुरक्षा में थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद पुअनि राजू कुमार सिंह के नेतृत्व में उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष उसका धारा 164 के तहत बयान दर्ज कर...