Chapra News: अधूरा पुल और बंद रास्ते से बढ़ी परेशानी, प्रदर्शन पर उतरे ग्रामीण
छपरा, अक्टूबर 15 -- Chapra News: फोटो : 15 एकमा के एकसार पंचायत के नागरा बसंतपुर में रास्ता बंद होने के विरोध में पुल के पास प्रदर्शन करते ग्रामीण। एकमा। एकमा प्रखंड की एकसार पंचायत के नागरा बसंतपुर स्थित वार्ड संख्या छह में अधूरे पुल और बंद रास्ते को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। विधायक निधि से निर्मित पुल के दोनों तरफ करीब छह महीने बाद भी मिट्टी नहीं भराई गई है। वहीं, वैकल्पिक रास्ता बंद होने से पिछले छह दिनों से आवागमन बाधित है। इससे परेशान करीब सौ ग्रामीणों ने पुल के पास प्रदर्शन कर रास्ता चालू कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि रास्ता बंद रहने से रोजमर्रा के कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, पुल के बगल से आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ता था। आरोप है कि पास के एक घर में रहने वाले व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.