छपरा, अक्टूबर 24 -- Chapra News: छपरा, हमारे संवाददाता। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक युवक की शनिवार को छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी भोला राम के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी घटना को लेकर शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, भोला राम अमनौर में मेला देखने गया था। इसी दौरान वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। जख्मी युवक को तत्काल इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार शुरू किया गया। हालांकि, गंभीर स्थिति होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और शनिवा...