छपरा, सितम्बर 14 -- Chapra News: - पुलिस के हाथ अब भी खाली - दिल्ली से छपरा आया था युवक हिंदुस्तान फॉलोअप जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के फाजिल छपरा गांव की चंवर में शनिवार की रात में तीस वर्षीय एक युवक की गला काट कर निर्मम हत्या करने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो सका है। उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। हालांकि यह माना जा रहा है कि युवक सारण जिले का है जो अपने गांव लौट रहा होगा। इस बात के भी सिर्फ कयास लगाए जा सकते हैं। मालूम हो कि शव बरामद होने बाद पुलिस ने मृत युवक की जेब से कुछ रुपए तथा रेल टिकट बरामद किया था। रेल टिकट 11 सितंबर को नई दिल्ली से छपरा के लिए लिया गया था। जाहिर है युवक छपरा उतरने के बाद अपराधियों की गिरफ्त में आ गया और अपराधियों ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। वह नीले रंग का जीन्स पैंट, काला बेल्ट और पीले रंग का टी शर्ट प...