नई दिल्ली, मार्च 12 -- रोटी हर किसी के खाने का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके बिना पेट नहीं भरता। रोटी को हम कई नामों से भी जानते हैं, जैसे फुल्का, चपाती लेकिन ज्यादातर लोग इसे रोटी ही कहना पसंद करते हैं। रोटी सब्जी और दाल किसी के साथ भी खा सकते हैं और इससे सेहत को भी कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है रोटी हमेशा गोल आकार में ही क्यों बनाई जाती है, चौकोर क्यों नहीं। जबकि पराठा तिकोना बनता है तो फिर रोटी का आकार गोल क्यों है और इसका नाम रोटी क्यों पड़ा। अगर आपने कभी इस बारे में सोचा है, तो आज हम आपको रोटी से जुड़ा रोचक इतिहास बताएंगे।क्या है रोटी का इतिहास, यहां जानें-क्यों बनाई जाती है गोल रोटी रोटी को गोल बनाने के पीछे सीधा सा गणित ये है कि इसकी लोई का आकार गोल होता है और फिर उसी आकार में इसे बनाना थोड़ा आसान होता है। जब...