नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Chandra Grahan Sutak Kaal 28 August 2026: 28 अगस्त की रात को कुछ देशों में आसमान में चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। खगोलीय वैज्ञानिकों के अनुसार, जिन जगहों या देशों में यह दिखेगा वहां पर 28 अगस्त की रात 12:12 बजे (ईडीटी) पर यह ग्रहण अपने चरम पर होगा। इस समय चंद्रमा की सतह का 96.2 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) में छिप जाएगा या ढक जाएगा। जिससे चंद्रमा के केवल एक छोटे हिस्से या भाग तक ही सूर्य की रोशनी पहुंचेगी। जिससे चंद्रमा काला दिखने की बजाए तांबे की तरह लाल रंग का चमकता हुआ नजर आएगा। यह लगभग 'ब्लड मून' जैसा नजारा हो सकता है। चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक के साथ धार्मिक महत्व भी है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्र ग्रहण जहां नजर आता है वहां इसका सूतक काल और धार्मिक नियम मान्य होते हैं। आइए जा...