नई दिल्ली, फरवरी 21 -- Chandra Grahan 3 March 2026 In India: साल 2026 में होली का त्योहार एक खास खगोलीय घटना के साथ पड़ने जा रहा है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन यानी 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। यह ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण 'ग्रस्तोदय' रूप में नजर आएगा, यानी चंद्रोदय के वक्त ही चंद्रमा पर ग्रहण लगा हुआ होगा। ऐसे में होली की रात आसमान में 'ब्लड मून' का नजारा देखने को मिल सकता है। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, होलाष्टक के आखिरी दिन पड़ने वाला यह चंद्रग्रहण धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से अहम माना जा रहा है। ब्लड मून क्या होता है?- ब्लड मून उस खगोलीय नजारे को कहा जाता है, जब चंद्रग्रहण के दौरान चांद लाल या तांबे जैसे रंग में नजर आने लगता है। आम बोलचाल में लोग इसे "लाल चांद" भी कहते हैं। जब प...