नई दिल्ली, फरवरी 28 -- फाल्गुन पूर्णिमा यानी 3 मार्च 2026 को होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। पंचांग के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि में घटित होगा। सिंह अग्नि तत्व की राशि मानी जाती है, इसलिए इस ग्रहण का प्रभाव भावनात्मक और मानसिक स्तर पर ज्यादा दिखाई दे सकता है।ज्योतिषशास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में जब चंद्र ग्रहण किसी विशेष राशि में लगता है, तो उसका असर व्यक्तिगत जीवन से लेकर सामाजिक और वैश्विक स्तर तक देखा जाता है। सूतक का समय- भारत में 3 मार्च 2026 को लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक काल इसी दिन सुबह लगभग 6:20 बजे से शुरू होकर शाम 6:46 बजे तक रहेगा। यानी सुबह से ग्रहण खत्म होने तक यह अवधि 'अशुभ' समझी जाएगी और इस दौरान पूजा-पाठ, शुभ कार्य आदि टालने की परंपरागत सलाह दी ज...