नई दिल्ली, फरवरी 19 -- वसुधैव कुटुंबकम की भावना से ओतप्रोत भारतीय समाज अपने अंदर आपसी भाईचारे की भावना को भावना को धारण करते हुए अबीर, गुलाल लगाकर तथा रंगों से सराबोर करके पुराने नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए वर्ष के श्रेष्ठ दिन रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। चैत्र कृष्ण पक्ष प्रतिपदा को मनाई जाती है। व्रत के लिए पूर्णिमा का मान 2 मार्च दिन सोमवार को होगा । क्योंकि 2 मार्च को ही सायं में 5:15 बजे से पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी । जो 3 मार्च को दोपहर बाद दिन में 4:33 बजे ही समाप्त भी हो जाएगी। ऐसे में उदय कालिक पूर्णिमा तिथि 3 मार्च दिन मंगलवार को प्राप्त हो रही है परंतु चंद्रोदय से पूर्व ही पूर्णिमा समाप्त हो जा रही है इस प्रकार व्रत के लिए पूर्णिमा तिथि 2 मार्च दिन सोमवार को प्राप्त हो रही है तथा स्नान दान के लिए पूर्णिमा तिथ...