नई दिल्ली, फरवरी 26 -- Chandra Grahan 2026: ज्योतिष दृष्टिकोण से मार्च 2026 का पहला हफ्ता खगोलीय और धार्मिक नजरिए से खास माना जा रहा है। एक ओर देशभर में होली का उत्साह रहेगा, तो दूसरी ओर साल का पहला चंद्र ग्रहण भी इसी दौरान लगने जा रहा है। 3 मार्च 2026 को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा यानी होलिका दहन की तिथि पर पड़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इस बार होली पर ग्रहण का साया पड़ेगा और धार्मिक परंपराओं पर इसका क्या असर होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रहण पर्व या त्योहार के आसपास पड़ता है, तो उसका धार्मिक महत्व और प्रभाव दोनों बढ़ जाते हैं। इसी वजह से इस बार का चंद्र ग्रहण खास माना जा रहा है। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि ग्रहण के दौरान मानसिक बेचैनी, निर्णयों में भ्रम और भावनात्मक उतार...