नई दिल्ली, मार्च 3 -- 3 मार्च 2026 को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के साथ जुड़ा हुआ है। शास्त्रों के अनुसार ग्रहण समाप्त होते ही वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार शुरू होता है। इस समय किए गए कुछ सरल लेकिन शक्तिशाली काम नकारात्मकता को दूर करते हैं, ग्रह दोष शांत होते हैं और घर-परिवार में सुख-शांति स्थापित होती है। आइए जानते हैं ग्रहण खत्म होते ही तुरंत करने वाले 5 महत्वपूर्ण काम।ग्रहण समाप्ति का आध्यात्मिक महत्व चंद्र ग्रहण के दौरान मन और भावनाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ग्रहण समाप्त होते ही यह प्रभाव कम होने लगता है। धर्म शास्त्रों में इस समय को शुद्धिकरण और नई शुरुआत का सर्वोत्तम अवसर बताया गया है। स्नान, दान और पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। नकारात्मकता दूर होती है, कलह-क्लेश कम होता ...