नई दिल्ली, जून 30 -- Chandra Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण अगस्त में लगेगा। यह खगोलीय घटना दुनिया के कई देशों में दिखाई देगी, लेकिन भारत में इसे देखा नहीं जा सकेगा। खास बात यह है कि यह बेहद गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा का लगभग 96 फीसदी हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढक जाएगा। इसी वजह से कई जगहों पर चंद्रमा लाल-नारंगी रंग का नजर आ सकता है। आइए जानते हैं यह चंद्र ग्रहण कब लगेगा, कितने बजे होगा और भारत में इसकी क्या स्थिति रहेगी।कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? खगोलीय गणनाओं के अनुसार साल 2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण 27-28 अगस्त को लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह घटना 28 अगस्त की सुबह होगी। यह एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा का बड़ा हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) में रहेगा। (Time and Date)भारत में दिख...