नई दिल्ली, जून 21 -- रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और भरोसे का त्योहार है। साल 2026 में यह पर्व 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण की वजह से राखी बांधने के समय या त्योहार की परंपराओं पर कोई असर पड़ेगा। अगर आप भी इसे लेकर असमंजस में हैं, तो जानिए इस दिन क्या नियम रहेंगे और क्या नहीं।रक्षाबंधन के दिन कब लगेगा चंद्र ग्रहण? ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 28 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। ग्रहण की कुल अवधि करीब 5 घंटे 39 मिनट की होगी। यह एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण माना जा रहा है, जिसमें चंद्रमा का बड़ा हिस्सा पृथ्वी की छाया में रहेगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग लाल या तांबे ज...