नई दिल्ली, मार्च 1 -- India me Chandra Grahan 2026 Date Lunar Eclipse: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण सोमवार के दिन लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 3 मार्च 2026 को आकाश में एक अद्भुत नजारा दिखाई देगा, जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लेगी। साल का पहला चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव न केवल खगोल विज्ञान बल्कि 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा। भारत में ग्रहण दिखाई देने के कारण इसका धार्मिक सूतक काल भी प्रभावी रहेगा। साल 2026 का यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण दोपहर से शुरू होकर शाम तक चलेगा और हालांकि यह खगोलीय घटना काफी लंबी है। आइए जानते हैं भारत में कब देखा जा सकता है साल का पहला चंद्र ग्रहण और कैसा रहेगा सभी राशियों पर ग्रहण का प्रभाव-भारत में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण...