नई दिल्ली, जनवरी 13 -- Chandigarh winter holidays 2026: उत्तर भारत में बढ़ती ठंड और लगातार गिरते तापमान ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, चंडीगढ़ प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। केंद्र शासित प्रदेश (UT) चंडीगढ़ के शिक्षा विभाग ने भीषण शीतलहर और कोहरे की स्थिति को देखते हुए स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियों को आगे बढ़ाने का आदेश जारी किया है।अब कब तक बंद रहेंगे स्कूल? प्रशासन द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, चंडीगढ़ के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। पहले स्कूल 12 जनवरी के आसपास खुलने वाले थे, लेकिन अब इन कक्षाओं के बच्चों के लिए स्कूल 17 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.