चंदौली, जुलाई 8 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। चंदौली न्यायायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने नई दिल्ली स्थित एसआरजी पॉलीपेट प्राइवेट कंपनी के निदेशक आकाश कुमार पुत्र ओमप्रकाश भगत निवासी पंचशील विहार थाना मालवीय नगर को नई दिल्ली से मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 44 लाख रुपए धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार कंपनी के निदेशक अभियुक्त आकाश कुमार और दीपक जायसवाल ने मिलकर मुगलसराय के रहने वाले संतोष कुमार का 44 लाख कंपनी में शेयरहोल्डर और व्यावसायिक पार्टनर बनाने के नाम पर निवेश कराया था। पीड़ित संतोष कुमार ने चेक के माध्यम से आकाश कुमार के दो बैंक खाता में लगभग 17 लाख, दीपक जायसवाल के दो बैंक खातों में लगभग 12 लाख एवं कंपनी के दो बैंक खातों में लगभग 15 लाख स्थानांतरि...