चंदौली, अक्टूबर 12 -- Chandauli News: पीडीडीयू नगर, संवाददाता। कहीं बाहुबली फिल्म के महिष्मती साम्राज्य की भव्यता तो कहीं अयोध्या के राम मंदिर की दिव्यता तो कहीं दक्षिणेश्वर काली मंदिर की झलक। शारदीय नवरात्र को लेकर जिले में दुर्गा पूजा पंडालों के निर्माण ने जोर पकड़ लिया है। पीडीडीयू नगर, सकलडीहा, चंदौली, चकिया, नौगढ़, इलिया, शहाबगंज, बबुरी, सैयदराजा, धीना, कमालपुर, धानापुर, चहनिया, पड़ाव, दुलहीपुर और नियामताबाद सहित प्रमुख कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा समितियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग थीम पर भव्य पंडाल तैयार करा रही हैं। कहीं केदारनाथ धाम, महाकाल मंदिर, वैष्णो देवी गुफा और तिरुपति बालाजी की प्रतिकृतियां आकार ले रही हैं तो कहीं स्थानीय युवा खुद मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। जिले में करीब 280 पूजा पंडाल...