चंदौली, अक्टूबर 20 -- Chandauli News: पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भारतीय वायुसेना के प्रस्तावित भव्य एयर शो से पहले सोमवार की सुबह आसमान में रोमांच देखने को मिला। भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले तीन दिवसीय एयर शो के लिए वायुसेना ने फुल रिहर्सल की, जिसमें हेलीकॉप्टर, तेजस, सुखोई और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों ने फॉर्मेशन और कलाबाजियों से लोगों को दंग कर दिया। इस दौरान सुबह से ही गंगा किनारे और ग्रामीण इलाकों में विमानों की गरजती आवाज गूंजने लगी। आवाज सुनकर महिलाएं, पुरुष और बच्चे घरों की छतों और खुले मैदानों में निकल आए। आसमान में तिरंगा बनाते और तेज गति से गुजरते विमानों को देख लोगों ने तालियां बजाईं और मोबाइल में वीडियो बनाए। वायुसेना का यह एयर शो गंगा नदी के ऊपर आयोजित होगा, जो ...