Chandauli News: हिस्ट्रीशीटर चोरी के आभूषण और नगदी के साथ गिरफ्तार
चंदौली, नवम्बर 2 -- Chandauli News: सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में बीते 28 सितंबर को जयशंकर यादव के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर सुबह साढ़े आठ बजे घरचित नहर मोड़ के पास से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से चांदी के जेवरात और चार हजार रुपये नगद बरामद हुए। जयशंकर यादव के घर छत के रास्ते घुसकर चोर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चुरा ले गए थे। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर पुलिस खुलासे में जुटी थी। कोतवाल भूपेंद्र निषाद ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर विकास कुमार उर्फ छोटू उर्फ छोटकन है। इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर उसके पास से चोरी के आभूषण बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के खिलाफ पहले से सात मुकदमे दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.