चंदौली, नवम्बर 8 -- Chandauli News: धानापुर। हिंगुतरगढ़ कैलाशपुरी स्थित हनुमान मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान माहौल भक्तिमय दिखा। मंदिर के महंत बाबा भरत दास ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। शनिवार से शुरू हुआ अखंड हरिकीर्तन रविवार प्रातः 11 बजे पूर्ण हुआ। इसके बाद विधि-विधान से हवन पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आना शुरू हो गया था। दोपहर तक मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं बची। भक्तों ने भगवान हनुमान के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का जबरदस्त माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर मंदिर समिति एवं स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा विशाल प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लो...