चंदौली, सितम्बर 7 -- Chandauli News: बबुरी। थाना क्षेत्र के कोनियाबाग मेला गौरी के पास में रविवार को गांव का ही किशोर उमेश पासवान अपने घर के बाहर सूखे पेड़ की डाली काट रहा था। इस बीच अचानक पास के टीन शेड पर रखा हरा बांस 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया। इसकी चपेट में किशोर के आने से वह अचेत होकर डाल के सहारे ही लटक गया। आस पास के लोगों ने किसी तरह से घायल किशोर को उतार कर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन घायल किशोर की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...