चंदौली, अक्टूबर 3 -- Chandauli News: सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा विकास खंड में संचालित पशुआश्रय केन्द्रों तक छुट्टा पशुओं को न पहुंचाने से सुबह से लेकर शाम तक सड़क के किनारे निराश्रित पशुओं की आये दिन भारी वाहनों की चपेट में आने से मौत हो जा रही है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। बीते एक सप्ताह के अंदर पांच मवेशियों की मौत होने से कस्बावासियों में आक्रोश है। कस्बावासियों ने निराश्रित पशुओं को पशु आश्रय केन्द्र भेज वाने की मांग उठाया है। बीते कई माह से निराश्रित पशुओं को पशुआश्रय केन्द्र का सहारा नहीं मिलने से सड़क पर घूम रहे है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कस्बावासियों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक और तहसील मुख्यालय होने के बाद भी काउ कैचर तो दूर पशुआश्रय केन्द्र बंद हो गया है। इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताय...