चंदौली, जुलाई 15 -- Chandauli News: चंदौली, संवाददाता । सदर कोतवाली क्षेत्र के जगदीशसराय ग्राम के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक खड़े डंपर वाहन से भिड़ गया। इससे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। आसपास के जुटे लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद घायलावस्था में उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिहार औरंगाबाद जिले के डिब्रा थाने के रंगू विधा गांव निवासी चालक राधे 30 वर्ष ट्रक लेकर वाराणसी की तरफ जा रहा था। इस बीच जगदीशसराय के पास ट्रक वाहन अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर खड़े डम्फर में टकरा गई। इससे ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें ट्रक चालक फंसकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के जुटे ग्रामीणों ने तत्काल घटन...