चंदौली, सितम्बर 2 -- Chandauli News: नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। हर घर जल नल योजना के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइन बरसात में लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। नौगढ़ क्षेत्र में जेसीबी से सड़क किनारे गहरी खुदाई कराई जा रही है, जिससे कई जगह सड़क की पटरी गायब हो गई है। नौगढ़-मधुपुर और नौगढ़-धनकुवारी मार्ग पर आवागमन खतरनाक हो गया है। लोगों का कहना है कि पाइपलाइन सड़क से बिल्कुल सटाकर बिछाई जा रही है। खुदाई के बाद मिट्टी की सही भराई नहीं हो रही। बारिश में गीली मिट्टी धंस रही है और पटरी कमजोर हो गई है। कई जगह सड़क इतनी संकरी हो गई है कि दो वाहनों को पास देने में दिक्कत हो रही है। इस दौरान दोपहिया वाहन चालक सबसे ज्यादा परेशान हैं। रात में खतरा और बढ़ जाता है, क्योंकि खुदाई वाले स्थान पर कोई संकेतक या बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जल...